छोटी खाटू का पुराना नाम इतिहास
मेरा गांव "छोटी-खाटू":-इतिहास से वर्तमान तक....[ "CHHOTI KHATU" HISTORY TO PRESENT] वर्तमान में छोटी-खाटु राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना तहसील में स्थित है | ऐतिहासिक लेखा जोखा:- वर्तमान में जंहा गांव बसा है,एक समय वंहा हरा-भरा जंगल था तथा प्राचीन गांव इसके दक्षिण की और पथरीली जमीन पर बसा था | सन 1968 में गांव में भयानक बाढ़ आई | जब पानी का वेग रेतीले धोरों को काटते हुवे आगे बढ़ा तो अपने रास्ते से जमीन की बहुत बड़ी परत हटाता गया| बाढ़ शांत होने पर लोगो ने देखा की उस मार्ग के नीचे एक प्राचीन गांव के अवशैष यत्र-तत्र उभर आये है| "पृथ्वीराज रासो" में इस गांव का "खटु वन" के नाम से उल्लेख है पृथ्वी राज शिकार के लिये भी यंहा आया करते थे,ऐसा आलेख है| छोटी-खाटू के पास ही एक पर्वत पर पृथ्वीराज का किला,रामनिवास सरोवर व पर्वत के ऊपर 500 फुट गहरा कुवां है,जो आज भी विद्यमान है| प्राचीन गांव के महत्वपूर्ण स्थल:- 1 .नाथ सम्प्रदाय का मठ :-प्राचीन मूर्तियों की द्र्स्टी से महत्वपूर्ण स्थल है| इस मठ में 2000 वर्ष पुरा...